Wednesday, November, 26,2025

तैयारियां शुरू... सजने लगे अयोध्या व राम मंदिर परिसर

अयोध्या (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राममंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब मंदिर के सभी सात शिखर भगवा ध्वजों से सुसज्जित होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और ट्रस्ट के सदस्य इस कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित प्रमुख टेलीविजन चैनलों और डिजिटल मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राम जन्मभूमि परिसर में 200 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को समारोह दिखाने के लिए शहर भर में 30 से ज्यादा बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। पूरे राम मंदिर परिसर को सुसज्जित किया जा रहा है और अयोध्या नगरी को भगवा झंडों, फूल मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 से

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग 21 से 25 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा, जिसमें राम कथा पाठ, भक्ति संगीत, शास्त्रीय नृत्य और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम बड़े पैमाने पर सौंदर्याकरण अभियान चला रहा है।

अतिथियों के लिए 1600 कमरों की व्यवस्था

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राम मंदिर में विवाह पंचमी (25 नवंबर) के दिन ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए 1600 कमरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कारसेवकपुरम, रामसेवकपुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में अतिरिक्त आवासों की व्यवस्था की गई है। राय ने कहा कि भगवान राम के विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय मंदिरों द्वारा आयोजित शोभायात्राओं को कार्यक्रम के दिन शाम चार बजे के बाद ही शुरू करने का अनुरोध किया गया है। ट्रस्ट के मुताबिक समारोह के लिए प्रवेश सुबह आठ बजे से नौ बजे ही दिया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न दो बजे सम्मन्न होगा। उसके बाद आमंत्रित अतिथियों के लिए दर्शन का आयोजन किया जाएगा।

पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बना है ध्वज

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों फहराया जाने वाला 22 फीट लम्बा और 11 फीट चौड़ा यह विशेष भगवा ध्वज पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बना है और इसे 161 फीट ऊंचे शिखर पर 42 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery