Thursday, March, 19,2026

ईवी कार में ब्लास्ट: आठ की मौत एक साथ जलीं सात चिताएं

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग मूल रूप से चूरू जिले के रहने वाले थे। हादसा बुधवार तड़के 3:30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। जानकारी के अनुसार, घर में खड़ी टाटा पंच EV में चार्जिंग के दौरान आग लगी, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। मृतकों में 6 लोग सरदारशहर के सेठिया परिवार और 2 राजगढ़ के पुगलिया परिवार से थे। सभी आपस में रिश्तेदार और मूल रूप से चूरू के निवासी थे।

हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती पत्नी सिमरन की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं विजय सेठिया, सुमन, सुनीता, सौरभ और टीनू तनय सहित अन्य की भी जान गई। सेठिया परिवार इलाज के लिए बिहार से इंदौर आया था। बताया जा रहा है कि घर में लगे डिजिटल लॉक समय पर नहीं खुल पाए, जिससे लोग अंदर ही फंस गए। परिजनों ने तिलकनगर मुक्तिधाम में एक साथ 7 चिताओं का अंतिम संस्कार किया, जबकि बच्चे के शव को दफनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery