Tuesday, July, 01,2025

यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से 9 मजदूर बहे, दो की मौत

उत्तरकाशी/शिमला:  मानसून अपनी सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह पहले रविवार को पूरे देश में पहुंच गया, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तरी राज्यों में बारिश हुई और कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हुआ है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के बादल फटने के कारण दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और सात लापता हो गए। राज्य प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है। उत्तरकाशी में अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने के कारण भूस्खलन होने पर उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल के निर्माण में लगे श्रमिकों के अस्थायी आश्रय नष्ट हो गए।

भूस्खलन के कारण राजमार्ग का लगभग 10 मीटर हिस्सा बह गया और उस वक्त 29 श्रमिक अस्थायी आश्रय में मौजूद थे। उनमें से 20 को बचा लिया गया जबकि नौ लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन वाली जगह से करीब 18 किलोमीटर दूर तिलाड़ी शहीद स्मारक के पास यमुना नदी के किनारे से दो लापता मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर नेपाली मूल के थे।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार रात हुई भारी बारिश के बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र में एक पुल बह गया तथा भूस्खलन और पेड़ गिरने के बलते शिमला-कालका रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रविवार को बाधित हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कई घंटों तक अवरूद्ध रहा।

झारखंड: जलमग्न स्कूल से 162 छात्रों को सुरक्षित निकाला

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के कारण जलमग्र हुए एक निजी आवासीय विद्यालय से 162 छात्रों को पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने रविवार को सुरक्षित बाहर निकाला। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली रोड पर पाडरसोली स्थित स्कूल में भारी बारिश के कारण पानी भर जाने से छात्र शनिवार रात से ही फंसे हुए थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए लव कुश आवासीय विद्यालय में 162 छात्र फंस गए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे।

हिमाचलः भूस्खलन से राजमार्ग क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला-चंडीगढ़ को ओड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी के पास भूस्खलन होने के कारण सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, चक्कीमोड़ के पास दोनों ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है।

शिमला-कालका रेल सेवा स्थगित

हिमाचल में शनिवार रात भर हुई बारिश के बाद पटरियों पर पत्थर और पेड़ गिरने से शिमला-कालका रेल लाइन पर सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। सुबह आने वाली पहली ट्रेन कोटी स्टेशन पर फंस गई, जबकि अन्य ट्रेन गुम्मान और कालका स्टेशनों पर रोकी गई। घंटों इंतजार करते और अपना गुस्सा जाहिर करते यात्रियों के वीडियो भी ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। कोटी ही नहीं बल्कि शिमला तक जगह-जगह पत्थर, पेड़ और मलबा गिरा है।

मानसून ने दिल्ली में दी दस्तक, नौ दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचाः आईएमडी

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून ने अपनी सामान्य तिथि 27 जून के दो दिन बाद दस्तक दी और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य तिथि आठ जुलाई से नौ दिन पहले ही पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून पूरे देश में इतनी जल्दी पहुंचा है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, मानसून रविवार, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अत्याधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, झारखंड में 29 और 30 जून तथा ओडिशा में 29 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery