Monday, April, 27,2026

निवेश से बनेगा 'समृद्ध किसान, समृद्ध राजस्थान'

बेंगलुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026)' कृषि और तकनीक का ऐसा सशक्त मंच बनेगा, जो समृद्ध किसान, समृद्ध राजस्थान और समृद्ध भारत की नींव रखेगा। वे रविवार को बेंगलुरु में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर्स मीट में एग्री-टेक स्टार्टअप्स, निवेशकों और विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि विविधता से सम्पन्न राज्य है और यहां निवेश व नवाचार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यह आयोजन एग्रीटेक, ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक खेती और फूड प्रोसेसिंग के जरिए कृषि के नए युग की शुरुआत करेगा। कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त मनीषा अरोड़ा मौजूद रहीं।

राजस्थान बना एग्रीटेक की 'लिविंग लैब'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टेक कंपनियों और निवेशकों को राजस्थान आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य तेजी से 'लिविंग लैब' के रूप में उभर रहा है, जहां नई तकनीकों का परीक्षण और विस्तार संभव है। उन्होंने बताया कि राज्य बाजरा सहित श्री अन्न उत्पादन में अग्रणी है और सरसों, तिलहन, जौ, ग्वार, ईसबगोल व जीरे के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' के दौरान कृषि क्षेत्र में हुए एमओयू का क्रियान्वयन तेजी से जारी है। फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, जैविक खेती और स्पाइस पार्क जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

अन्नदाता बन रहा ऊर्जादाता

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 24 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे 2027 तक पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इससे किसान अब ऊर्जा उत्पादक की भूमिका में भी आ रहे हैं। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत समर्थन और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर एग्रीटेक सेक्टर को गति दे रही है, जिससे निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery