Thursday, August, 20,2026

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को घर से कर सकेंगे बेदखल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर बेटा या बहू बुजुर्ग माता पिता के भरण-पोषण, सुरक्षा और सम्मान में बाधा बन रहे हैं, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े ट्रिब्यूनल को अधिकार है कि वह संपत्ति खाली करने का आदेश दे। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यह फैसला लखनऊ के रवि कांत गुप्ता से जुड़े मामले में सुनाया।

कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें बेटे और बहू को घर से निकालने के SDM और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश रद्द कर दिए गए थे। मामले में गुप्ता की 81 वर्षीय मां को कथित दुर्व्यवहार के बाद घर छोड़कर वृद्धाश्रम जाना पड़ा था। इसके बाद SDM ने 2022 में बेदखली का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुजुर्ग समाज और परिवार के लिए अनुभव और ज्ञान का स्रोत हैं। उनकी उम्र उन्हें अपमान या असुरक्षा सहने के लिए मजबूर नहीं करती।

NTA को UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने की सलाह

नई दिल्ली। नीट परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि नीट का मौजूदा सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सेंध लगाना आसान नहीं है। पेपर तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को UPSC की तर्ज पर मजबूत और स्थायी परीक्षा प्रणाली विकसित करने की सलाह दी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में नई तकनीक की समझ रखने वाले अधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए। कोर्ट ने अधिकारियों के बार-बार ट्रांसफर पर भी चिंता जताई। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि पुराने अधिकारियों का अनुभव और काम करने का तरीका नई टीम तक पहुंचना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि केवल कागज पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना पर्याप्त नहीं है। ऐसा सिस्टम तैयार करना होगा, जिसमें एक परीक्षा के बाद अगली परीक्षा तक वही कमजोरियां दोबारा न लौटें।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery