Thursday, August, 20,2026

जयपुर डेयरी में दूध से घी तक बढ़ेगा उत्पादन

जयपुर: जयपुर डेयरी अब सिर्फ दूध की बढ़ती मांग पूरी करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उत्पादन से लेकर पैकिंग और बाजार तक पूरी व्यवस्था को नई क्षमता मिलने जा रही है। डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण के बाद रोजाना 20 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता विकसित होगी यानी मौजूदा क्षमता के मुकाबले करीब 8 लाख लीटर अधिक दूध रोज संभाला जा सकेगा। इसका सबसे बड़ा असर जयपुर और आसपास के उपभोक्ताओं के साथ दूध उत्पादकों पर दिखाई देगा।

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि अभी जयपुर डेयरी में करीब 12 लाख लीटर दूध का प्रतिदिन प्रसंस्करण होता है। आधुनिकीकरण के बाद यह क्षमता बढ़कर करीब 20 लाख लीटर हो जाएगी। पैकिंग क्षमता भी 10 लाख से बढ़कर 16.50 लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगी। इससे मांग के समय दूध की पैकिंग और सप्लाई बढ़ाना आसान होगा। इस परियोजना की खास बात यह है कि प्लांट में रोजाना 70 मीट्रिक टन तक घी तैयार करने की सुविधा भी विकसित होगी यानी डेयरी की क्षमता केवल तरल दूध तक नहीं रहेगी, बल्कि दूध से अधिक मूल्य वाले उत्पाद तैयार करने पर भी जोर रहेगा। आने वाले समय में घी, मक्खन, पनीर और अन्य उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने का रास्ता खुलेगा।

किसानों के दूध की बढ़ेगी खपत

क्षमता विस्तार का सीधा फायदा दुग्ध उत्पादकों को भी मिलेगा। प्लांट ज्यादा मात्रा में दूध स्वीकार और प्रसंस्कृत कर सकेगा। इससे उत्पादकों के दूध की खपत के लिए बाजार का दायरा बढ़ेगा। बढ़ती मांग के बीच डेयरी के पास स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दूध को अधिक मात्रा में उपयोग करने की क्षमता होगी। जयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आबादी तथा दूध की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नया प्लांट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आधुनिक मशीनरी और तकनीकी सुविधाओं से उत्पादन व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। 16 अगस्त को अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने करीब 133 करोड़ रुपए की डेयरी परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे। अब इसका असली असर बाजार में दूध और दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने के रूप में दिखाई देगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery