Thursday, August, 20,2026

अश्लील हरकतों के आरोप में ASI गिरफ्तार

नागौर: गोटन थाने में तैनाती के दौरान महिला से अश्लील हरकतें करने और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में एएसआई रामनिवास को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में आरोपी जसनगर थाने में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि समस्या लेकर पहुंचने पर एएसआई ने केस दर्ज करने के बजाय उसे परेशान किया, अश्लील फोटो भेजे और वीडियो कॉल पर भी अश्लील हरकतें कीं। महिला ने नागौर एएसपी आशाराम चौधरी को शिकायत देकर वीडियो और अन्य रिकॉर्डिंग सौंपी थी। जांच के बाद गोटन थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

उनियारा ASI रतनलाल मीणा निलंबित

टोंक। उनियारा थाने के तत्कालीन एएसआई रतनलाल मीणा को एसपी रोशन मीणा ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मालपुरा डीएसपी कार्यालय रहेगा। एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित होने के कारण उन्हें करीब 15 दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था। विभागीय कार्रवाई के बाद अब निलंबित किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery