Thursday, August, 20,2026

संदीप वर्मा ने हासिल की MCIPS की पूर्ण सदस्यता

जयपुर: राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप वर्मा ने CIPS (Chartered Institute of Procurement & Supply) की MCIPS यानी पूर्ण सदस्यता की योग्यता हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा करते हुए इसे अपनी पेशेवर यात्रा की नई शुरुआत बताया है। वर्मा ने लिखा कि संभवतः वे भारतीय प्रशासनिक सेवा से MCIPS की यह योग्यता हासिल करने वाले पहले अधिकारी हैं। संदीप वर्मा ने बताया कि उन्होंने CIPS ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप आकलन प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह योग्यता हासिल की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सार्वजनिक खरीद और अनुबंध प्रशासन के कानूनी एवं नीतिगत ढांचे में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के मूल सिद्धांतों को शामिल करने की दिशा में काम करना है। उन्होंने अपनी पोस्ट में 2008-09 के दौरान द जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से सरकारी खरीद कानून में LLM की पढ़ाई के दौरान मार्गदर्शन देने वाले प्रोफेसरों के प्रति आभार जताया। साथ ही मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, कार्मिक विभाग की सचिव अर्चना सिंह और संयुक्त सचिव धीरज कुमार सिंह का MCIPS आवेदन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery