Thursday, August, 20,2026

अब आरजीएचएस में 30 लाख तक की CAR-T सेल थेरेपी हुई शामिल

जयपुर: गंभीर रक्त कैंसर से जूझ रहे सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में अत्याधुनिक CAR-T सेल थेरेपी को अनुमत पैकेज में शामिल किया गया है। इस महंगे उपचार की सुविधा अब पात्र आरजीएचएस लाभार्थियों को मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से कैंसर के गंभीर मरीजों को आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ उनके परिवारों पर पड़ने वाले भारी आर्थिक बोझ को भी कम किया जा सकेगा। लाभइस सुविधा का आरजीएचएस के पात्र कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारजनों के साथ राजस्थान राज्य पेंशनर्स मेडिकल कन्सेशन स्कीम-2021 के तहत चिकित्सा सुविधा लेने वाले पेंशनर्स को भी मिलेगा। आरसीएस (एमए) रूल्स, 2013 के तहत आरजीएचएस के माध्यम से उपचार लेने वाले लाभार्थी भी इसके दायरे में होंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ - के अनुसार CAR-T सेल थेरेपी के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए का पैकेज तय किया गया है। इसमें CAR-T सेल निर्माण के लिए 26 लाख और सपोर्टिव केयर व संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के लिए 4 लाख रुपए तक शामिल हैं। इसमें टोसिलीजुमेब, आईवीआईजी, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज के बाद 30 दिन की दवाइयां भी शामिल हैं।

विशेषज्ञ समिति तय करेगी मरीज की पात्रता

CAR-T सेल थेरेपी मुख्य रूप से कुछ प्रकार के ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा जैसे गंभीर रक्त कैंसर में उपयोगी है। हालांकि यह हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती। बीमारी के प्रकार, पूर्व उपचार और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सक या समिति पात्रता तय करेगी। उपचार से पहले आवश्यक जांच, विशेषज्ञों की अनुशंसा और पूर्व अनुमोदन जरूरी होगा।

कैंसर उपचार की मेडिकल बोर्ड प्रक्रिया ऑनलाइन

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजीलाल अटल ने बताया कि कैंसर की महंगी दवाइयों के लिए मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। अस्पताल मरीज का प्रकरण आरजीएचएस पोर्टल के जरिए एसएमएस अस्पताल भेज सकेगा। वीडियो कॉल के माध्यम से बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होने से मरीजों को जयपुर आने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय, यात्रा और खर्च की बचत होगी। सरकार ने कैंसर उपचार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य चिकित्सा मानकों को भी आधार बनाया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery