Thursday, August, 20,2026

ब्रिक्स देशों के पर्यटकों की राह होगी आसान

जयपुर: ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन को बढ़ाने के साथ अब यात्रियों की राह आसान बनाने और पर्यटन से रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में बुधवार को जयपुर में ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक हुई। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने पर्यटन के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पर्यटन को आधुनिक बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल पर चर्चा हुई। इसके साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन बढ़ाने, स्थानीय लोगों को पर्यटन से जोड़ने और इस क्षेत्र के लिए कुशल युवाओं को तैयार करने पर भी जोर दिया गया। ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटकों के आवागमन को आसान बनाने और पर्यटन आदान-प्रदान बढ़ाने को भी महत्वपूर्ण विषय माना गया। ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक 25 मई को ऑनलाइन हुई थी। बुधवार की बैठक में उसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सहयोग के उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया, जिनका असर सीधे पर्यटकों, पर्यटन कारोबार और रोजगार पर पड़ सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery