Thursday, August, 20,2026

NCR की सुधरेगी हवा, एक्शन में सरकार

जयपुर: 'विकसित राजस्थान @2047' के विजन को जमीन पर उतारने के साथ युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ाने व एनसीआर में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को एक ओर यूनिसेफ के साथ युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रमों को अधिक परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए राजस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। शासन सचिवालय में यूनिसेफ के जनरेशन अनलिमिटेड की सीईओ डॉ. नादी अल्बिनो के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने युवाओं के लिए चल रहे कार्यक्रमों में वैल्यू एडिशन, क्षमता संवर्धन और दीर्घकालिक प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को एकीकृत करते हुए लक्षित समूहों की जरूरत के अनुसार कार्यक्रम तैयार किए जाएं।

डिजिटल गर्ल्स हब से 9,300 युवतियां रोजगार से जुड़ीं

यूनिसेफ ने यूथ हब, डिजिटल गर्ल्स हब, 'आओ बनो फ्यूचर रेडी', 'दीदी की दुकान' और 'कम्प्यूटर दीदी सेंटर' जैसी पहलों की जानकारी दी। बताया गया कि राजस्थान में डिजिटल गर्ल्स हब के जरिए करीब 9,300 युवा महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया, जिनमें लगभग 6,200 को पिछले छह माह में रोजगार मिला है। वहीं माय भारत पोर्टल पर राजस्थान के करीब 21 लाख युवा पंजीकृत हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery