Thursday, August, 20,2026

जूस में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी अरेस्ट

जयपुर: विश्वकर्मा थाना पुलिस ने युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी कविता मीणा और उसके कथित प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक महेश की हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। कविता ने पति को जूस में सल्फास मिलाकर पिलाया।

तबीयत बिगड़ने के बाद गणेश को बुलाया गया। दोनों ने महेश को कुछ समय तक इधर-उधर घुमाया और हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रोड नंबर-14 के पास छोड़ दिया। बाद में कविता ने देवर को फोन कर पति की अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि कविता और उसकी बहन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले महेश और उसके भाई के साथ हुई थी। कविता महेश से शादी नहीं करना चाहती थी। उसका गांव के रहने वाले गणेश मीणा से करीब छह साल से प्रेम-प्रसंग था। शादी के बाद कविता के महेश के घर आने पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद कविता ससुराल छोड़कर पीहर चली गई थी। परिवार में दोनों बहनों का एक ही जगह ससुराल होने के कारण परिजनों ने समझाइश कर उसे वापस ससुराल भेज दिया। ससुराल लौटने के बाद भी कविता गणेश से संपर्क में थी।

पीहर से मंगवाए सल्फास के पाउच

पुलिस के मुताबिक, जब कविता और उसकी बहन पीहर गईं तो कविता ने अपने पिता से ससुराल में अनाज के लिए सल्फास मंगवाया। वह विषाक्त ससुराल लेकर आई और उसके पाउच सास को दे दिए। इनमें से दो पाउच उसने कथित तौर पर अपने पास रख लिए। बाद में इसी का इस्तेमाल महेश की हत्या में किया गया।

5 अगस्त को दवा लेने के बहाने निकली

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 5 अगस्त को कविता ने दवा लेने के बहाने पति महेश को बाइक से बोराज, बगरू चलने के लिए कहा। हालांकि दोनों बोराज नहीं गए और कविता पति को लेकर अपने पीहर शिवदासपुरा पहुंच गई। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद उसने पड़ोसी गणेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। जांच में सामने आया कि गणेश ने मोबाइल फाइनेंस पर लिया था और किस्तें जमा नहीं होने के कारण फाइनेंस कंपनी ने उसकी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल बंद कर दी थी। इसके बाद कविता ने गणेश के दोस्त अजय से फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क किया और उसके माध्यम से गणेश से बातचीत की।

पीहर से नईनाथ धाम के लिए रवाना हुई

इसके बाद कविता ने महेश से नईनाथ धाम, बस्सी जाने की बात कही। साजिश के तहत वह ससुराल से ही एक छोटी डिब्बी में सल्फास लेकर निकली थी। रास्ते में उसने पैक कराया। कुछ दूर जाने के जूस बाद जूस में सल्फास मिलाया और बाइक रुकवाकर महेश को जूस पिला दिया। जहरीला जूस पीने के बाद रास्ते में महेश की तबीयत बिगडने लगी। कविता ने गणेश को बुलाया। पुलिस के अनुसार, गणेश और कविता महेश को करीब एक-दो घंटे तक वहीं घुमाते रहे। जब महेश की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो गणेश ने अपने दोस्त अजय और अन्य लोगों को मौके पर बुलाया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery