Wednesday, August, 12,2026

संसद में टकराव के बाद 'सुलह' के संकेत, आज बोलेंगे गृह मंत्री

नई दिल्ली: मानसून सत्र के आखिरी दौर में संसद का गतिरोध मंगलवार को भी जारी रहा, लेकिन बुधवार को छात्रों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा शुरू होने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर बयान दे सकते हैं। सरकार पहले ही इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कह चुकी है। मंगलवार को संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसद आमने-सामने आ गए। NDA सांसदों ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए 'राहुल गांधी भागो मत' जैसे नारे लगाए। वहीं विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जब गृह मंत्री के जवाब की मांग पर सरकार ने सहमति दे दी है तो फिर विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए।

हंगामे के बीच दो बिल पास

लोकसभा में भारी शोर-शराबे के बीच केरल का नाम 'केरलम' करने वाला विधेयक और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गए। अब तक मानसून सत्र में लोकसभा 11 विधेयक पारित कर चुकी है, जिनमें केवल दो पर चर्चा हुई है।

FCRA बिल पर JPC की तैयारी

सरकार विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026 को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने पर विचार कर रही है। विपक्ष इसे वापस लेने की मांग कर रहा है।

वंदे मातरम् को मिला कानूनी कवच

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 'वंदे मातरम्' विधेयक को मंजूरी दे दी। संसद से पारित होने के बाद अब यह कानून का रूप ले चुका है। इसके तहत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान कानूनी सुरक्षा मिलेगी। राष्ट्रपति ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दे दी।

तिरंगा लहराकर मोदी का किया स्वागत

संसद भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित राजग संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने तिरंगा लहराकर उनका स्वागत किया। इस दौरान 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी तिरंगा लहराकर सांसदों का अभिवादन किया। संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित 'मगल मिलन' बैठक में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंत्रालय के विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और एस जयशंकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को हर घर में उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery