Wednesday, August, 12,2026

2 अक्टूबर को हर पंचायत में होगा 'जन मंथन'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर राजस्थान में भी 'रिफॉर्म उत्सव' मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन की भागीदारी से सरकारी प्रक्रियाओं को सरल, प्रभावी और सुगम बनाकर पब्लिक सर्विस डिलीवरी बेहतर करना है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में हुई कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की बैठक में रिफॉर्म उत्सव के साथ केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, हर घर तिरंगा अभियान-2026, राजस्थान संपर्क 181, जन-अभियोग निस्तारण और मिशन हरियालो राजस्थान की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बताया कि रिफॉर्म उत्सव की राज्य कार्य योजना 10 सितंबर तक तैयार कर प्रस्तुत होगी। 11 सितंबर से जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा और 2 अक्टूबर को प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में 'जन मंथन सभा' आयोजित कर आमजन को सुधार प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

55 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर मंथन

राज्य में बाह्य सहायता से संचालित 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत सरकार की आर्थिक मामलात सचिव अनुराधा ठाकुर ने परियोजनाओं की प्रगति, भावी प्राथमिकताओं और वित्तीय नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आर्थिक कार्य विभाग, वित्त एवं आयोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने बताया कि सिंगल नोडल एजेंसी प्रणाली को मजबूत करने के लिए 'एसएनए स्पर्श' तथा वित्तीय लेन-देन को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए 'साइबर ट्रेजरी' प्रणाली सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। आर्थिक मामलात सचिव ने इन दोनों नवाचारों की सराहना करते हुए इन्हें अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery