Wednesday, August, 12,2026

RCSAT में रिक्त पदों पर दो सदस्यों की नियुक्ति

जयपुर: राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण (RCSAT) में रिक्त पदों को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने दो सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। मंगलवार को सरकार की ओर से दोनों के नियुक्ति आदेश हाई कोर्ट में पेश किए गए। वहीं अधिकरण के चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए सरकार ने अदालत से समय मांगा। इस पर एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई 15 सितंबर तक टाल दी।

सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने पालना रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा और रिटायर्ड आईएएस वीरेंद्र सिंह बाकावत को जयपुर पीठ में सदस्य नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। सरकार ने बताया कि चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।

गौरतलब है कि 4 अगस्त को हाई कोर्ट ने रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में नियुक्ति के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं होने पर कार्मिक सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए थे। याचिका में बताया गया कि चेयरमैन का पद करीब चार माह से खाली है और एक न्यायिक अधिकारी के अनुपलब्ध होने पर अधिकरण का काम ठप हो जाता है। इससे 1300 से अधिक अपीलों पर प्रभावी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery