Wednesday, August, 12,2026

250 कॉलोनियों की खत्म होगी सीवर की टेंशन

जयपुर: अजमेर रोड, रिंग रोड और मुहाना मंडी के बीच करीब 3,500 हेक्टेयर क्षेत्र में रहने वाली सवा छह लाख से अधिक आबादी को जल्द सीवरेज सुविधा मिलने की राह खुल गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इस बड़े क्षेत्र की 250 से अधिक कॉलोनियों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के लिए 747.86 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत कुल 466 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 110 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे।

परियोजना में करीब 20 किलोमीटर मुख्य सीवर लाइन और 446 किलोमीटर आंतरिक सीवर लाइन डाली जाएगी। प्रोजेक्ट के तीन चरणों में से पहले दो चरणों का काम तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जेडीए की परियोजना कार्य समिति ने पहले चरण को मंजूरी दे दी है। 205.32 करोड़ रुपए लागत वाले इस चरण के लिए जेडीए जल्द निविदा जारी करेगा। इसमें 50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी स्थापित करने के साथ 20 किलोमीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

जेडीए के अनुसार पहले चरण की निविदा प्रक्रिया अगले तीन महीने में पूरी करने का लक्ष्य है। कार्यादेश जारी होने के बाद दो साल में काम पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। वहीं, परियोजना के दूसरे चरण को आगामी एक वर्ष में मंजूरी दी जाएगी। इस चरण में 446 किलोमीटर लंबी आंतरिक सीवर लाइन बिछाकर विभिन्न कॉलोनियों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था मजबूत होने के साथ जलभराव और अस्वच्छता जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery