Wednesday, August, 12,2026

कैंसर पर पूरे देश में एक समान नीति हो: CJI

नई दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मंगलवार को कैंसर को लेकर पूरे देश में एक समान नीति की जरूरत बताई। अदालत ने शेष 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कैंसर को 'अधिसूचित रोग' घोषित करने पर विचार कर उचित फैसला लेने को कहा। पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुछ अनिवार्य दिशानिर्देश क्यों जारी नहीं किए जा रहे। अदालत ने कहा कि कैंसर को अधिसूचित करने से बीमारी का समय पर पता लगाने और मरीजों को उचित इलाज व देखभाल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अदालत को बताया गया कि देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 17 पहले ही कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित कर चुके हैं। केंद्र की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इस पर सीजेआई ने कहा कि सभी के लिए एक समान नीति होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर विचार कर निर्णय लेने तथा अनुपालन हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery