Monday, August, 10,2026

मादक पदार्थ तस्करी मामले की CJI की पीठ में सुनवाई आज

नई दिल्ली: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने और एनडीपीएस मामलों में जांच व सुनवाई की प्रक्रिया तेज करने की मांग वाली जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई कर सकता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ मामले की सुनवाई कर सकती है।

अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की समयबद्ध जांच और सुनवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में तस्करों की संपत्तियों को कुर्क करने और देशभर में जांच की एक समान
प्रक्रिया लागू करने का अनुरोध भी किया गया है। याचिका में फॉरेंसिक रिपोर्ट पेश करने की समयसीमा तय करने, तलाशी, जब्ती और नमूने लेने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने तथा एनडीपीएस मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन की मांग की गई है। छापेमारी और जब्ती की प्रक्रिया की अनिवार्य डिजिटल रिकॉर्डिंग व वीडियोग्राफी का भी प्रस्ताव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery