Monday, August, 10,2026

PM मोदी बोले... 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'

नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के साथ 32 सेकेंड की एक वीडियो रील भी साझा की। रील में पीएम मोदी ने कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा। 'ऑलवेज चीयर फॉर भारत-भारत माता की जय।' 

पदकों में चौथे स्थान पर भारत

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया 90 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

साक्षी बोली- PM से मिलकर बहुत अच्छा लगा

वीडियो में गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री के साथ नजर आए। साक्षी ने कहा कि पीएम से मिलकर खिलाड़ियों को बेहद अच्छा लगा और उन्होंने प्रधानमंत्री को 'बहुत ही हंबल' बताया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ कहने का आग्रह किया। जवाब में पीएम मोदी ने कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा।' उन्होंने खिलाड़ियों और देशवासियों के साथ 'भारत माता की जय' का नारा भी लगाया।

भारतीय मुक्केबाजों के नाम 10 पदक

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में मुक्केबाजी सबसे खास रही। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत शामिल हैं। इसे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजी का अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन माना जा रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने देश में खेलों को लेकर उत्साह और बढ़ाया है। प्रधानमंत्री की खिलाड़ियों से मुलाकात और 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' संदेश ने युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने और देश के लिए पदक जीतने का उत्साह दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery