Monday, August, 10,2026

कप्तान छुट्टनलाल के नाम पर होगा भूगोर तिराहा

अलवर: आदिवासी मीणा समाज के युगपुरुष कप्तान छुट्टन लाल मीणा के नाम पर अलवर-जयपुर मार्ग स्थित भूगोर तिराहे का नामकरण करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की पहल के बाद सोमवार शाम पांच बजे जयपुर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समिति की बैठक होगी। बैठक में तिराहे का नाम कप्तान छुट्टन लाल मीणा के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना है।

कप्तान छुट्टनलाल मीणा ने भारतीय सेना में सेवा देने के बाद राजनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे राजस्थान विधानसभा में लंबे समय तक विधायक रहे और 1971 में सवाईमाधोपुर से सांसद चुने गए। मीणा समाज में उन्हें एसटी आरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला नेता माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने इटली, ग्रीस, मिश्र, सीरिया और आयरलैंड के युद्ध मोचों पर सेवाएं दीं। इसके लिए भारत सरकार ने उन्हें स्वर्ण पदक और कप्तान का दर्जा दिया। स्वतंत्रता सेनानी कप्तान छुट्टनलाल मीणा की पुत्री ऊषा मीणा सांसद रहीं। उनके पुत्र श्रीराम मीणा अलवर राजगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे, जबकि उनके दामाद धर्मसिंह मीणा प्रदेश में बड़े ब्यूरोक्रेट रहे। इसके बावजूद अलवर में उनके नाम पर चौक और प्रतिमा स्थापित करने की मांग लंबे समय से लंबित थी।

युवा आदिवासी नेता और सरस डेयरी के पूर्व अध्यक्ष बन्नाराम मीणा ने एक समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भूगोर में कप्तान छुट्टनलाल मीणा के नाम पर चौक स्थापित करने की मांग रखी थी। यादव ने राज्य सरकार से चर्चा कर प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। आगामी 16 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलवर में प्रस्तावित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है। वर्षों पुरानी मांग आगे बढ़ने से मीणा समाज में उत्साह है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery