Monday, August, 10,2026

473 परिवारों को आज मिलेंगे निशुल्क मकान

जयपुर: विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू परिवारों के लिए 10 अगस्त को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जयपुर विकास प्राधिकरण 473 परिवारों को निशुल्क मकान आवंटित करेगा। इसके लिए सोमवार सुबह 11 बजे जयसिंहपुरा खोर में निर्मित फ्लैटों की लॉटरी निकाली जाएगी। राज्य सरकार की नीति के तहत इन परिवारों को निशुल्क मकान दिए जा रहे हैं। ये आवास बेसिक सर्विस फॉर अर्बन पुअर फंड के तहत तैयार किए गए हैं। जेडीए की ओर से जयसिंहपुरा खोर में करीब 1000 मकानों का निर्माण कराया गया था। इनमें से पात्र परिवारों के लिए 473 मकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद चयनित परिवारों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इससे लंबे समय से आवास की जरूरत से जूझ रहे विमुक्त, घुमंतू और अर्धधुमंतू परिवारों को स्थायी आवास की सुविधा मिल सकेगी।

टोंक रोड से मुहाना मंडी रोड की राह होगी आसान, बनेगा अंडरपास

राजधानी जयपुर में यातायात सुगम बनाने के लिए टोंक रोड को सीधे मुहाना मंडी रोड से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए जेडीए नहर रोड तिराहे से आगे रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाएगा। करीब 18.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अंडरपास लगभग 400 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा। अंडरपास बनने के बाद वाहन चालक हल्दीघाटी मार्ग के सामने से होते हुए सीधे मुहाना मंडी रोड तक पहुंच सकेंगे।

इससे टोंक रोड और मुहाना मंडी रोड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। इस परियोजना को लेकर जेडीए की परियोजना कार्य समिति की बैठक सोमवार को होगी। बैठक में अंडरपास निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery