Monday, August, 10,2026

जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

बूंदी: जिला अस्पताल परिसर स्थित जनाना अस्पताल में रविवार को प्रसूता निशा मीणा की मौत के बाद करीब तीन घंटे तक हंगामा हुआ। धनातरी गांव निवासी निशा मीणा को प्रसव के लिए 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने और अत्यधिक ब्लीडिंग होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ने पर कोतवाली थाना पुलिस के साथ अन्य थानों से भी जाप्ता बुलाना पड़ा। डीएसपी अनिल जोशी, तहसीलदार सहित ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। घटना में नवजात को बचा लिया गया।

रोकी एंबुलेंस

प्रसूता की मौत के बाद परिजन लेबर रूम से शव नहीं उठाने पर अड़ गए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी ले जाने के लिए एंबुलेंस में रखवाया तो परिजनों ने उसे रोक दिया। करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस खड़ी रही। इस दौरान कुछ लोगों के आक्रोशित होने और पत्थर से हमला करने की कोशिश का आरोप भी सामने आया।

आरोप नकारेः अस्पताल के सह प्रभारी डॉ गोविंद गुप्ता ने इलाज में लापरवाही से इनकार किया। जिस डॉक्टर पर परिजन आरोप लगा रहे हैं, उनकी रविवार को ड्यूटी नहीं थी। उनकी जगह दो अन्य डॉक्टर तैनात थे।

नवजात की मौत, दिया धरना

नैनवां। हिंडौली चिकित्सालय में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के। बाद रविवार को परिजनों ने हंगामा कर धरना दिया। नीलम कंवर को शनिवार शाम प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार बच्चा उल्टा था और रात में परेशानी बढ़ने पर चिकित्सक को बुलाया गया। उनका आरोप है कि चिकित्सक मुकेश चौधरी करीब 10 बजे पहुंचे, तब तक बच्चा आधा बाहर आ चुका था और गर्दन फंसने से मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक को एपीओ करने और मामला दर्ज कराने की मांग की। चिकित्सा विभाग ने तीन चिकित्सकों की कमेटी बनाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery