Monday, August, 10,2026

आदिवासी दिवस पर अस्मिता और अधिकारों की भरी हुंकार

दौसा डूंगरपुर/जालोर: विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को राजस्थान के आदिवासी अंचलों में संस्कृति, परंपरा, अधिकार और सामाजिक एकजुटता की आवाज बुलंद हुई। डूंगरपुर में पारंपरिक वेशभूषा में समाज उमड़ा, जालोर में भव्य शोभायात्रा निकालकर नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। वहीं दौसा के मीणा हाई कोर्ट में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

किरोड़ी से जुड़ी पुस्तक का विमोचन

दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के राजनीतिक जीवन और संघषों पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पुराने घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि पंचों की गिरफ्तारी के बाद करीब 50 हजार लोग दौसा की ओर बढ़े थे। पुलिस ने रास्ते में 14 पंचों को लाकर सौंप दिया। उन्होंने कहा कि जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और इसी जनसमर्थन से इस स्थल की पहचान मीणा हाई कोर्ट के रूप में बनी।

जब तक तन में जान है, आरक्षण का बाल बांका नहीं होगाः कृषि मंत्री

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण को लेकर कहा कि लोग कहते हैं आरक्षण खत्म होने वाला है। मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे, फलाना आदमी आरक्षण खत्म कर देगा। लेकिन किरोड़ी के तन में जब तक जान है, आरक्षण का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने समाज को आरक्षण के मुद्दे पर किसी भी तरह की आशंका से घबराने के बजाय एकजुट रहने का संदेश दिया। जगमोहन मीणा ने इसे सर्व समाज का स्थल बताते हुए विस्तार की जरूरत बताई। लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने युवाओं से रील के साथ पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। रेणुका पंवार और गोरी नागौरी सहित कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। तीनों आयोजनों ने साफ किया कि आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों के साथ शिक्षा, अधिकार और विकास की लड़ाई को भी मजबूती से आगे बढ़ाना चाहता है।

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग

उदयपुर में मेवाड़ के आदिवासी अंचलों में संस्कृति, अधिकार और विकास का स्वर गूंजा। सलूंबर में हजारों समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकाली। राणा पूंजा चौक से शुरू रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पहुंची। गवरी सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। कोटड़ा के सड़ा में आदिवासी जनाधिकार एका मंच की बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश पारगी और जिला सचिव प्रेम पारगी ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और युवा विकास पर जोर दिया। देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा व कार्यक्रम संयोजक ताराचंद मीणा ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery