Monday, August, 10,2026

पीएम मोदी के 'कर्मयोगी विजन' को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री शर्मा और सीएस की अहम पहल

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल से राजस्थान देश के प्रशासनिक इतिहास में पहला और नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिविल सर्वेट्स के लिए शुरू किए गए 'मिशन कर्मयोगी को राजस्थान में वी. श्रीनिवास्स नए तरीके से कार्यान्वित करवाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार उत्तरदायी, कुशल और नागरिक केंद्रित शासन पर जोर दे रहे है, जिससे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने वाली पहलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है।

देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, जहां स्टेट के सीनियर ऑफिसर्स को इस मिशन से जोड़ा जा रहा है। सोमवार को सभी एडिशनल चीफ सेक्रेटरीज, प्रिंसिपल सेक्रेटरीज और सेक्रेटरीज के लिए तीन घंटे की महत्वपूर्ण वर्कशॉप आयोजित की गई है। एचसीएम रिपा में दोपहर 2 से 5 बजे तक की इस वर्कशॉप में चीफ सेक्रेटरी मुख्य वक्ता होंगे।

उनके अलावा केंद्र से कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) के आ रहे दो वरिष्ठ अधिकारी भी बतौर ट्रेनर अपनी बात रखेंगे। इनमें कमीशन की चीफ एडवाइजर चंद्रलेखा मुखर्जी भी होंगी। एचसीएम-रिपा की डायरेक्टर जनरल और एसीएम (ट्रेनिंग) श्रेया गुहा ने 'सच बेधड़क' को बताया कि 'इस कार्यशाला का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को 'कर्मयोगी कॉम्पिटेंसी मॉडल' से अवगत कराना है. जिसमें व्यावहारिक दृष्टिकोण और लोक नीति, शासन, सेवा वितरण और नागरिक केंद्रित प्रशासन में इसके उपयोग पर बोर दिया जाएगा।'

गौरतलब है कि भारत सरकार का यह कार्यक्रम पूरी तरह से देश के विभिन्न सर्वेट्स और सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण (Capacity Building) के लिए ही शुरू हुआ है। यह पारंपरिक नियम-आधारित (Rule-Based Learning) ट्रेनिंग से अलग हटकर लोक सेवकों की विशेष भूमिका और कार्यध्रणाली पर आधारित है। अभी तक केंद्र में ही हायर ब्यूरोक्रेट्स (येक्रेटरीज) के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होता रहा है। राज्यों में केवल जुनियर लेवल पर फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए यह प्रोग्राम हुए हैं। राजस्थान समूचे देश में पहला राज्य होगा, जो केंद्र की तर्ज पर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर रहा है। सीएस वी. श्रीनिवास की विशेष रुचि और पहल पर ही ऐसा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र में लंबे समय तक रहे वी. श्रीनिवास भारत सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और मिशनों के बारे में पर्याप्त जानकारी और रुचि रखते हैं। राजस्थान में भी इनके कार्यान्वयन के लिए वे प्रयत्नशील रहते हैं। सोमवार को सीनियर ऑफिसर्स के लिए 'मिशन कर्मयोगी' वर्कशॉप वी. श्रीनिवास के प्रयत्नों की ही
एक कड़ी है। बताया गया है कि सचिवालय में कार्यरत सभी 13 एसीएस, 10 प्रिंसिपल सेक्रेटरीज और 17 सेक्रेटरीज को इस वर्कशॉप में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के प्रशासनिक इतिहास में भी संभवतः सभी 40 सीनियर ऑफिसर्स किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में पहली बार एक साथ भाग लेंगे। एचसीएम-रिपा की डीजी श्रेया गुहा इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं।

56 ऑफिसर्स का ट्रेनर बैच तैयार

मिशन कर्मयोगी में सीएस वी. श्रीनिवास की पहल पर राजस्थान में पहली बार 56 ऑफिसर्स को ट्रेनिंग देकर पहला ट्रेनर बैच तैयार किया गया है। एचसीएम-रिषा में ही 16-17 जुलाई को यह ट्रेनिंग हुई थी। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभागों के 56 अधिकारियों ने हिस्सा लिया और 'स्टेट मास्टर ट्रेनर' के तौर पर ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। वे अधिकारी अपने-अपने विभागों में इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह कार्यक्रम एचसीएम-रिपा की डीजी श्रेया गुहा की लीडरशिप में आयोजित किया गया था। केंद्र से आए 4 नेशनल लीड ट्रेनर्स ने ट्रेनिग दी। सीएस वी. श्रीनिवास भी समापन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery