Wednesday, August, 12,2026

'राम में कितनी आस्था' से लेकर मंदिर के विजन तक सवाल

अयोध्या: राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति के लिए चल रहे इंटरव्यू में उम्मीदवारों की सिर्फ प्रशासनिक क्षमता ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुई चयन प्रक्रिया में पूर्व IAS, IPS और सैन्य अधिकारियों समेत 18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों से पूछा गया कि उन्होंने अब तक किन महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और धार्मिक या सामाजिक संस्थानों के संचालन का उन्हें कितना अनुभव है। इसके साथ ही 'भगवान श्रीराम में आपकी कितनी आस्था है?', 'राम मंदिर के प्रति आपका दृष्टिकोण क्या है?' और 'CEO बनने पर मंदिर की व्यवस्थाओं को कैसे बेहतर करेंगे?' जैसे सवाल भी पूछे गए। उम्मीदवारों से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, पारदर्शिता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर उनका विजन भी जाना गया।

यानी चयन समिति यह परख रही है कि उम्मीदवार धार्मिक भावनाओं को समझने के साथ इतने बड़े संस्थान का पेशेवर प्रबंधन संभालने में कितना सक्षम है। इंटरव्यू चयन समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं। देशभर से आए 5,300 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चुने गए हैं। समिति इनमें से तीन नाम ट्रस्ट को भेजेगी। इसके बाद ट्रस्ट अंतिम उम्मीदवार का चयन करेगा। नए CEO के सामने मंदिर की बढ़ती व्यवस्थाओं के साथ आस्था और प्रशासन के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery