Wednesday, August, 12,2026

छात्रों के मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, शाह देंगे जवाब

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत छात्रों के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह सदन में इस पर विस्तार से जवाब देंगे। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि गृह मंत्री के जवाब के दौरान सदन में व्यवधान न डाला जाए और पूरा जवाब सुना जाए। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी शुरुआत से ही गृह मंत्री से इस मुद्दे पर जवाब की मांग कर रहे थे। सरकार अब स्पष्ट रूप से चर्चा और जवाब के लिए तैयार है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाब के समय 'डरना या भागना नहीं है, बल्कि गृह मंत्री का पूरा जवाब सुनना होगा।' लोकसभा में यह बयान विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच आया। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी कथित के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। पीठासीन सभापति जगदं‌बिका पाल ने भी विपक्षी सांसदों से कहा कि जब सरकार ने गृह मंत्री के जवाब का आश्वासन दे दिया है, तो सदन की कार्यवाही चलने दी जानी चाहिए। मानसून सत्र के पिछले तीन सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गए।

पीएम मोदी से मिले राकांपा (एसपी) के सांसद

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने की। बैठक में पार्टी के सभी आठ लोकसभा सदस्य मौजूद रहे। सुले ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, सांसदों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याएं प्रधानमंत्री के सामने रखीं। इनमें सूखे की स्थिति, प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव और चंद्रभागा नदी में प्रदूषण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। करीब 15 मिनट चली बैठक में विवादित विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक (एफसीआरए) पर कोई चर्चा नहीं हुई। इससे पहले 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। राकांपा (एसपी) विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है।

लोकसभा में गतिरोध पर बिरला की अपीलः मिलकर रास्ता निकालें दल

लोकसभा में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों से मिलकर रास्ता निकालने की अपील की। कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता की आवाज सदन में सुनाई देनी चाहिए और इसके लिए सभी दलों के बीच सहमति जरूरी है। बिरला ने कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए सभी दलों को सामूहिक प्रयास करना होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery