Wednesday, August, 12,2026

टाटा के काम की JDA करेगा पड़ताल

जयपुर: द्रव्यवती नदी परियोजना के काम में तेजी और गुणवत्ता की निगरानी को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण ने कमर कस ली है। 12 अगस्त को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की ओर से किए जा रहे कार्यों का व्यापक निरीक्षण होगा। जेडीए की अतिरिक्त आयुक्त की ओर से जारी आदेश के तहत पूरे नदी क्षेत्र को 11 हिस्सों में बांटकर 11 अधिशासी अभियंताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। यानी नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक काम की मौके पर पड़ताल होगी।

जेडीए ने निरीक्षण को डिजिटल मोड में भी जोड़ा है। सभी अधिकारियों को विशेष गूगल स्प्रेडशीट का लिंक उपलब्ध कराया गया है। अधिकारी अपने आवंटित स्ट्रेच में मौके पर जाकर टाटा के कार्यों का निरीक्षण करेंगे और उसकी विस्तृत रिपोर्ट सीधे डिजिटल शीट में दर्ज करेंगे। जेडीए के इस कदम से साफ है कि द्रव्यवती नदी परियोजना में काम की गुणवत्ता, प्रगति और जवाबदेही पर अब सीधी नजर रखी जाएगी।

11 अभियंताओं की लगाई ड्यूटी

मंजार डैम से महादेव नगर ब्रिज-रूपचंद चौधरी, महादेव नगर ब्रिज से आर्मी एरिया-कल्पना सूत्रकार, आर्मी एरिया से हसनपुरा ब्रिज-विनीता जाजू, हसनपुरा ब्रिज से सुशीलपुरा पुलिया-प्रशन्नता आर्य, सुशीलपुरा पुलिया से मेट्रो मास पुलिया-राजेश्वरी मीणा, मेट्रो मास पुलिया से रेलवे ब्रिज-कमलेश मंगल, रेलवे ब्रिज से गुल्लर डैम-प्रखर बाबू गुप्ता, गुल्लर डैम से जीडी गोयनका-रीना मीणा, IOCL एरिया से रामचंद्रपुरा डैम- कैलाश चंद्र बैरवा, रामचंद्रपुरा डैम से गोनेर पुलिया-हनुमान सहाय मीणा और गोनेर पुलिया से ढूंढ नदी-हिमांशु गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery