Wednesday, August, 12,2026

जयपुर में झमाझम बारिश से सड़कें हुई लबालब

जयपुर: राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में आसमान घने बादलों से ढक गया और दिन के उजाले में अंधेरा सा छा गया। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की फुहारें पड़ीं तो कहीं तेज बारिश हुई। कम रोशनी और घटती दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगह जाम की स्थिति बनी। 24 घंटे में जयपुर जिले के जालसू में सर्वाधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालवाड़ में 26, दूदू में 19, सांभर में 16 और सांगानेर में 15 मिमी बारिश हुई। फागी और शाहपुरा में 13-13 मिमी, माधोराजपुरा, किशनगढ़-रेनवाल और आमेर में 7-7 मिमी तथा मौजमाबाद और नरैना में 3-3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कई इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित

बारिश का असर शहर के एमआई रोड, जयपुर जीपीओ, गणपति प्लाजा, जालूपुरा, जेके लोन अस्पताल के बाहर, जेएलएन मार्ग, मोती डूंगरी रोड, टोंक रोड, अजमेरी गेट, परकोटा, गोपालपुरा बाईपास, सी-स्कीम, 22 गोदाम और रामबाग सहित कई इलाकों में देखने को मिला। वैशाली नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। कई जगह सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। कलेक्ट्रेट सर्किल से जयसिंह हाईवे की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बनी रही।

तापमान में भी गिरावट

बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सामान्य से करीब 25 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में 1 जून से अब तक सामान्य बारिश 334.9 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक 250.7 मिमी बारिश ही हुई है। इस लिहाज से जयपुर में मानसून की बारिश सामान्य से करीब 25 फीसदी कम है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी जयपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery