Wednesday, August, 19,2026

खेल रत्न खाली, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को किसी भी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया। 2014 के बाद यह पहली बार है, जब किसी खिलाड़ी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नहीं चुना गया। चयन समिति की सिफारिशों के पुनर्मूल्यांकन के बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। वहीं, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली तथा मुक्केबाज नरेंद्र प्रमुख नाम हैं। पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने हॉकी स्टार हार्दिक सिंह को खेल रत्न के लिए नामित किया था, लेकिन अंतिम सूची में उन्हें जगह नहीं मिली।

अरुमैनायगम को लाइफटाइम सम्मान

फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार की जीवनपर्यंत श्रेणी के लिए चुना गया है। वह 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य थे।

  • अर्जुन पुरस्कार पाने वाले 17 खिलाड़ीः तेजस्विन शंकर, प्रियंका गोस्वामी, मोहम्मद अजमल वी, नरेंद्र, विदित गुजराती, दिव्या देशमुख, धनुष श्रीकांत, राजकुमार पाल, सुरजीत, रुद्रांश खंडेलवाल, एकता भ्याण, अरविंद सिंह, अखिल श्योराण, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, लालरेमसियामी और पूजा।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कारः परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा चव्हाण। जीवनपर्यंत द्रोणाचार्यः धर्मेंद्र यादव और वीरेंद्र कुमार।

राजस्थान के रुद्रांश को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

भरतपुर के 19 वर्षीय पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। आठ साल की उम्र में हादसे में पैर गंवाने वाले रुद्रांश इस साल अर्जुन पुरस्कार पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में हैं। नाम घोषित होते ही परिवार में जश्न का माहौल है। उनकी मां विनीता खंडेलवाल ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनके नाम की सिफारिश हुई थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery