Wednesday, August, 19,2026

वन-वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी प्राथमिकताः सीएस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में CAM-PA की 11वीं स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की अतिरिक्त वार्षिक कार्ययोजना (APO) पर चर्चा की गई। लंबित देयताओं, चल रहे कार्यों और अन्य आवश्यक गतिविधियों से जुड़े प्रस्तावों की वित्तीय जरूरतों की समीक्षा की गई। इसके बाद अतिरिक्त APO को आवश्यक कार्रवाई और नेशनल CAMPA के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए अनुशंसित किया गया। मुख्य सचिव ने CAMPA के तहत उपलब्ध राशि का उपयोग वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन में प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ धनराशि के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery