Wednesday, August, 19,2026

ई-बस सेवा को वासुदेव देवनानी ने दिखाई झंडी

अजमेर: प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अजमेर में पांच एसी ई-बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। अजमेर नगर निगम के नए भवन परिसर में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। डिपो मैनेजर महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 26 सीटर बसों के लिए पांच रूट तय किए गए हैं। बसें पुष्कर, नसीराबाद-टांटोटी, श्रीनगर, दौराई और किशनगढ़ सहित प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ेंगी। दूरी के अनुसार किराया 15 से 70 रुपए तक निर्धारित किया गया है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और इमरजेंसी बटन लगाए गए हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर लिफ्ट तथा ऑटोमेटिक गेट की सुविधा दी गई है। ड्राइवरों को संचालन से पहले प्रशिक्षण भी दिया गया है।

नोसर में ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण : राठौड़ ने बताया कि नोसर में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका काम भी करीब एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। ई-बस सेवा से शहर और आसपास के क्षेत्रों में किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा मजबूत होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery