Wednesday, August, 19,2026

निकाय-पंचायत इलेक्शन ने बिगाड़ा छात्रसंघ चुनाव का 'गणित'

जयपुर: प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। ऐसे में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र में भी छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। वजह यह है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव प्रत्येक वर्ष नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के 6 से 8 सप्ताह के भीतर कराए जाने चाहिए। ऐसे में नवंबर तक स्थानीय निकाय चुनावों में प्रशासनिक व्यस्तता के कारण छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम तय होना मुश्किल माना जा रहा है।

उधर, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई लगातार आंदोलन कर रहे हैं। दोनों संगठन सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सेमेस्टर सिस्टम, सीबीसीएस, 180 शिक्षण दिवस और 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता का हवाला देते हुए छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया था। विधानसभा में दिए गए जवाब में सरकार ने यह भी कहा था कि आगामी सत्रों में परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

लिंगदोह समिति की प्रमुख सिफारिशें

  • छात्रसंघ चुनाव हर वर्ष कराए जाएं।
  • चुनाव नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के 6 से 8 सप्ताह के भीतर संपन्न हों।
  • चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव हो तथा धनबल और बाहुबल पर रोक रहे।

कब-कब नहीं हुए चुनाव

  • 2005 से 2009 तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के लागू होने की प्रक्रिया के कारण चुनाव नहीं हुए।
  • 2010 में छात्रसंघ चुनाव फिर शुरू हुए।
  • 2020 और 2021 में कोविड-19 के कारण चुनाव नहीं हुए।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery