Wednesday, August, 19,2026

महिला शक्ति बनेगी पुलिस की ताकतः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने से लेकर गांव-ढाणी और शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तक सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में युवा सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों से संवाद के दौरान उन्होंने अपराध रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई राज उन्नति की आठवीं बैठक में करीब 60 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास और जनभागीदारी से राजस्थान सुरक्षित और अपराधमुक्त  हो रहा है। युवा सीएलजी सदस्य पुलिस और जनता के बीच मजबूत सेतु हैं, जबकि सुरक्षा सखियां महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने नशे और साइबर अपराध के खिलाफ महिला एवं युवा शक्ति को मिलकर अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीट स्तर पर 61 हजार से अधिक, थाना स्तर पर 11 हजार से अधिक और जिला स्तर पर करीब 2 हजार युवा सीएलजी सदस्य हैं। वहीं करीब 22 हजार सुरक्षा सखियों का चयन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सदस्य यातायात व्यवस्था, रक्तदान, पौधारोपण, खेल और बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान में भी सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में एसआईटी अब तक 569 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सरकार के कार्यकाल में 410 परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित हुई हैं। करीब 1.89 लाख पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery