Wednesday, August, 19,2026

तीन साल में दिखेगा नया और आधुनिक कोटा: बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा में 690 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल वर्तमान की जरूरतों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कोटा के भविष्य को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी एयरपोर्ट, मुकुंदरा-रामगढ़ टाइगर रिजर्व, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंबल गार्डन, संविधान पार्क, विकास पथ और स्मार्ट रोड सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी करीब एक हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं कोटा के विकास को नई दिशा और नए आयाम देंगी। उन्होंने कहा कि कोटा को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ प्रत्येक वार्ड और कॉलोनी की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं तथा आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले तीन वर्षों में कोटा की तस्वीर बदलेगी और एक नए एवं आधुनिक शहर का स्वरूप सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कोटा की पहचान केवल शिक्षा नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि पर्यटन, खेल, स्वास्थ्य, संस्कृति और आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में होगी।

लोकसभा अध्यक्ष ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा स्थित अपने कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य यही है कि लोगों की कठिनाइयों का समय पर समाधान हो और हर जरूरतमंद को उसका अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery