Wednesday, August, 19,2026

नई जिम्मेदारी के साथ पवन अरोड़ा की नई पारी

जयपुर: जयपुर के होटल मैरियट में मंगलवार को ग्रैंड एनुअल रिपोर्टर्स मीट 2026 और विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के साथ पवन अरोड़ा के तीन वर्ष के कार्यकाल का समापन हुआ और सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी की शुरुआत हुई।

अरोड़ा के कार्यकाल में फर्स्ट इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्बर को मजबूत करने और मल्टी-प्लेटफॉर्म विस्तार में महत्वपूर्ण काम हुआ। इस दौरान नए कॉरपोरेट ऑफिस और अत्याधुनिक स्टूडियो का विकास, फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत, सच बेधड़क का अधिग्रहण और गणगौर टेलीविजन का विस्तार हुआ। फर्स्ट झेंडया ने राजस्थान के करीब 25 जिलों में कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाई। तकनीक, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, फिटनेस, महिला सशक्तीकरण तथा किसानों और उभरती प्रतिभाओं के सम्मान से जुड़े कई नए प्रयास भी शुरू किए गए। समारोह में वरिष्ठ सदस्यों ने पवन अरोड़ा के नेतृत्व, सहज उपलब्धता, नवाचार और सहयोगी कार्यशैली की सराहना की। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जगदीश चंद्र ने तीन वर्ष के जुड़ाव को फर्स्ट इंडिया की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि पेशेवर बदलाव के बावजूद फर्स्ट इंडिया परिवार के बीच बने रिश्तों में कोई बदलाव नहीं आएगा। फर्स्ट इंडिया के निदेशक वीरेंद्र चौधरी ने भी पवन अरोड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अरोड़ा ने प्रबंधन और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फर्स्ट इंडिया में बिताए तीन वर्षों को टीमवर्क, विश्वास और साझा उपलब्धियों से भरी असाधारण यात्रा बताया।

उन्होंने कहा कि वह इस बदलाव को अंत के रूप में नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखते हैं। पवन अरोड़ा ने मंगलवार शाम गोपालपुरा बाईपास स्थित सच बेधड़क स्टूडियो में सच वेधड़क मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र मौजूद रहे। इसके साथ ही अरोड़ा की मीडिया यात्रा में एक नए अध्याय की आधिकारिक शुरुआत हुई। दिन के दोनों महत्वपूर्ण पड़ाव-फर्स्ट इंडिया में विदाई और सच बेधड़क में नई जिम्मेदारी संभालना एक यात्रा के समापन और भविष्य की नई शुरुआत के प्रतीक बने। समारोह का समापन सहकर्मियों, रिपोर्टरों, न्यूज इंफॉर्मरों और मीडिया जगत के सदस्यों की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इसके बाद फेलोशिप लंच का आयोजन किया गया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery