Wednesday, August, 19,2026

वकीलों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

जयपुर: जिला एवं सेशन न्यायालय, बनीपार्क जयपुर में मंगलवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। सेशन कोर्ट बार के संयुक्त सचिव मनीष कुमार शर्मा के साथ सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार और अभद्रता के विरोध में बड़ी संख्या में वकील सड़क पर उतर आए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल के पास रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और SHO सदर को निलंबित करने की मांग की। हालांकि देर शाम जारी हुई पुलिस कमिश्नरेट की तबादला सूची में थानाधिकारी बृजमोहन कविया को लाइन भेज दिया गया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने सड़क पर टायर जलाए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। वकीलों का कहना है कि किसी अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित

वकीलों के प्रदर्शन और रास्ता जाम करने से सेशन कोर्ट के सामने वाली सड़क, रेलवे स्टेशन से चांदपोल जाने वाली सड़क, जल भवन-हसनपुरा होते हुए रेलवे स्टेशन-चांदपोल मार्ग और अजमेर रोड से एमआई रोड जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया। इससे न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

15 अगस्त की घटना को लेकर नाराजगी

बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता टीनशेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान 15 अगस्त को काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को काम करने से रोक दिया। इस दौरान थानाधिकारी द्वारा उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery