Thursday, February, 26,2026

सुरक्षा और तकनीक पर फोकस, रणनीतिक संबंधों को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली: बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जाएंगे। करीब नौ वर्ष बाद हो रही इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस पर विश्व की नजरें टिकी हैं, खासकर पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच। प्रधानमंत्री मोदी तेल अवीव स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। दौरे के दौरान मोदी, इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, साइबर सहयोग, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

मोदी के स्वागत को लेकर उत्साहित हूं: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

इजराइल प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार है। पीएम नेतन्याहू इस यात्रा को ऐतिहासिक करार दे चुके हैं। नेतन्याहू ने कहा, 'बुधवार को मेरे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल पहुंचेंगे। मैं अपनी आंखों के सामने जो विजन देख रहा हूं, उसके हिसाब से हम मिडिल ईस्ट के आसपास या उसके अंदर गठबंधनों का एक पूरा सिस्टम बनाएंगे। ऐसे देशों का एक धुरी समूह, जो वास्तविकता, चुनौतियों और लक्ष्यों को एक नजरिए से देखते हैं और कट्टरपंथी धुरी का सामना करते हैं।'

इजराइली संसद को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल यात्रा के दौरान यरुशलम स्थित संसद कनेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। सत्र में बेंजामिन नेतन्याहू, इसहाक हर्जोग, स्पीकर अमीर ओहाना और विपक्ष के नेता यायर लापिड उपस्थित रहेंगे।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत शुरू

प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे से पहले भारत और इजराइल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर पहले दौर की वार्ता शुरू हो गई है, जो 26 फरवरी तक चलेगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। दोनों देशों ने नवंबर 2025 में तेल अवीव में टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे, जो एफटीए वार्ता की दिशा तय करेगा और द्विपक्षीय व्यापार को गति देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery