Thursday, February, 26,2026

बीडीओ एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: एसीबी टीम ने मंगलवार को सवाई माधोपुर पंचायत समिति के बीडीओ एवं अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि बीडीओ मीणा शिकायतकर्ता व उसके 2 साथियों से बीपीएम पद से कार्यमुक्त नहीं करने और लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास कराने की एवज में प्रत्येक से 1-1 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। दबाव इतना था कि दो साथियों की राशि भी परिवादी से ही इकट्ठा कर लाने को कहा गया। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय में की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने मंगलवार को कोटा निवासी बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

अलवर। एसीबी ने बानसूर तहसील के खोहरी पटवारी अतुल यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया। एसीबी के अनुसार परिवादी ने गांव खोहरी में जमीन खरीदी थी। भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार कार्यालय में हो गई थी। पटवारी भूमि का इंतकाल खोलने तथा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रहन का अंकन हटाने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। टीम ने सत्यापन के बाद पटवारी को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery