Thursday, February, 26,2026

केरल अब 'केरलम' 12236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। कैबिनेट ने बैठक में कई अहम फैसले लिए। इनमें सबसे ज्यादा केरल का नाम बदलने का फैसला चर्चा में रहा। इसके साथ ही श्रीनगर में नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार और कई रेल परियोजनाओं सहित कुल 12,236 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के केरल विधानसभा से पारित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह अहम फैसला ऐसे समय आया है, जब केरल में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक में पावर सेक्टर में सुधार से जुड़े फैसले भी लिए गए। कैबिनेट ने तीन नए रेल प्रोजेक्ट के तहत गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के डबलिंग, गम्हरिया-चांडिल और पुनारख-किऊल के बीच तीसरी चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने यह संकल्प भी लिया कि सेवा तीर्थ में लिया गया हर निर्णय 140 करोड़ देशवासियों के प्रति सेवा-भाव से प्रेरित होगा और राष्ट्र-निर्माण के व्यापक लक्ष्य से जुड़ा होगा।

केरल विधानसभा को भेजा जाएगा प्रस्ताव

कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब राष्ट्रपति 'केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026' को संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा की राय के लिए भेजेंगे। विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी। संसद से पास होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम हो जाएगा।

पीएम मोदी ने बताया आगे बढ़ने का मंत्र

बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कैबिनेट ने संकल्प लिया है कि स्वदेशी सोच और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति के बल पर राष्ट्रसेवा के कर्तव्य यज्ञ को आगे बढ़ाया जाएगा। इस राष्ट्रयज्ञ में हमारा मंत्र है- यद् भद्रं तन्न आ सुव ॥ अर्थात्, जो कुछ शुभ और कल्याणकारी है, जो भी नए विचार हैं, वो हमें अनवरत प्राप्त होते रहें।

कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

1. केरल का नाम बदलकर केरलम किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
2. गोंडिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का फैसला, लागत 5,236 करोड़ रुपए।
3. पुनारख-किऊल की तीसरी और चौथी लाइन का निर्णय, लागत 2,668 करोड़ रुपए।
4. गम्हरिया चांडिल की तीसरी और चौथी लाइन, लागत 1,168 करोड़ रुपए।
5. श्रीनगर में नया एकीकृत हवाई अड्डा टर्मिनल, लागत 1,667 करोड़ रुपए।
6. अहमदाबाद मेट्रोः चरण 2बी का विस्तार, लागत 1,067 करोड़ रुपए।
7. विद्युत क्षेत्र में सुधार (नीतिगत निर्णय)।
8. कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकृत, लागत 430 करोड़ रुपए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery