Thursday, February, 26,2026

आरोपी गिरफ्तार, लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बीकानेर: बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों व ग्रामीणों का धरना मंगलवार को प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

ग्रामीण पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। धरना स्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता चली। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, कांग्रेस नेता महेंद्र
गहलोत सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की मांगों का समर्थन किया।

प्रशासन ने प्रस्तावित निर्णय का पत्र सौंपा

वार्ता के दौरान देवी सिंह भाटी ने सरकारी स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों की मांगों के अनुरूप प्रस्तावित निर्णय का लिखित पत्र सौंपा गया। प्रशासन ने परिजनों को 5 लाख रुपए पीड़ित प्रतिकर योजना से, 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही एक करोड़ रुपए मुआवजे का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजने की बात कही गई है।

समाजसेवियों ने भी सहायता की घोषणा की

इस दौरान जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की घोषणा की। मौके पर ही करीब 60 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया। भंवर सिंह भाटी ने बताया कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है और न्याय प्रक्रिया को शीघ्र गति देने पर सहमति बनी है। महेंद्र गहलोत ने कहा कि आंदोलन को सर्व समाज का व्यापक समर्थन मिला, जिससे प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज उनके साथ खड़ा रहेगा।

पड़ोसी निकाला आरोपी युवक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला युवक है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए ग्रामीणों और परिजनों के साथ धरने पर बैठकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery