Thursday, February, 26,2026

सदन में मंत्री सवालों का दें तथ्यात्मक जवाब: मुख्यमंत्री

जयपुर: बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा की 'हां पक्ष' लॉबी में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता भजनलाल शर्मा ने की। बैठक में अब तक के सत्र के दौरान मंत्रियों के प्रदर्शन, प्रश्नकाल में जवाबों की तैयारी, विधायकों की उपस्थिति और विपक्ष के हमलों का प्रभावी ढंग से सामना करने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सदन में आक्रामक और आत्मविश्वासपूर्ण रुख अपनाएं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कुछ मंत्रियों के अधूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तथ्यों, आंकड़ों और स्पष्ट नीतिगत दृष्टिकोण के साथ दिए जाएं, ताकि विपक्ष को सरकार को घेरने का अवसर न मिले। उन्होंने मंत्रियों को आक्रामक और आत्मविश्वासपूर्ण रुख अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार ने दो वर्षों में हर विभाग में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। और इन्हें मजबूती से सदन में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस समय अंतर्कलह से गुजर रही है और प्रदेश की राजनीतिक फिजा भाजपा सरकार के पक्ष में है।

अनुपस्थित रहने वाले MLA को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बजट सत्र सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान सभी विधायकों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। नियमित रूप से सदन में उपस्थित रहने वाले विधायकों की सराहना करते हुए सीएम ने उनके लिए तालियां बजवाई। इनमें श्रीचंद कृपलानी, जोगेश्वर गर्ग, सुभाष मील, संजीव बेनीवाल, कल्पना और अर्जुनलाल जीनगर के नाम शामिल रहे। सीएम ने अनुपस्थित रहने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने की राजस्थान की सराहना

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने 'जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0' की प्रगति पर आयोजित वर्चुअल बैठक में राजस्थान के सभी जिलों और शहरी स्थानीय निकायों को रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की रिचार्ज क्षमता सुनिश्चित करने और जन भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। पाटिल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने डूंगरपुर जिले में नदी संरक्षण की जन सहभागिता आधारित पहल को अनुकरणीय बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery