Tuesday, February, 17,2026

'राहुल विपक्ष के नेता की भूमिका के लिए अयोग्य'

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता की भूमिका के लिए वे पूरी तरह अयोग्य हैं। यह व्यक्ति सस्ती राजनीतिक बढ़त के लिए वैश्विक स्तर पर भारत को नीचे दिखाते हैं। निजी महत्वाकांक्षा को राष्ट्र से ऊपर रखते हैं। सोशल मीडिया पर शेखावत ने लिखा कि पलटू राजनीति राहुल गांधी की डिफॉल्ट सेटिंग है। ट्रेड वार्ता से पहले वो कहते थे, 'मोदी डरे हुए हैं।' डील के बाद कहा, 'मोदी ट्रंप के सामने झुक गए।' ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की लाइन दोहराई। बजट से पहले कहा था कि भारत एक 'मरी हुई अर्थव्यवस्था' है। बजट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाकर सफलता को कमतर किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लिखा कि अब यह स्पष्ट पुष्टि हो चुकी है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हमारे किसानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कोई जीएम खाद्य आयात नहीं हो रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery