Tuesday, February, 17,2026

राजस्थान की GDP में पर्यटन का योगदान 10% पार ले जाने का लक्ष्य

नाथद्वारा: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजस्थान की स्टेट जीडीपी में पर्यटन के योगदान को 10% से अधिक तक ले जाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ स्पिरिचुअल (आध्यात्मिक) और एक्सपीरियंशियल (अनुभवात्मक) टूरिज्म पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

रविवार को श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि भारत सरकार राजस्थान के प्रमुख आस्था केंद्रों को वैश्विक स्तर पर विकसित कर रही है। 'प्रसाद' योजना के अंतर्गत खाटू श्याम जी, देशनोक की करणी माता, जैसलमेर के तनोट माता मंदिर जैसे पवित्र स्थानों पर बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को न केवल सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है, बल्कि इन क्षेत्रों में 'टेंपल टूरिज्म' के माध्यम से स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

कुंभलगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ जैसे 'वर्ल्ड हेरिटेज मोन्यूमेंट्स' को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जा रहा है। हम चाहते हैं कि इन ऐतिहासिक किलों में पर्यटक केवल घूमने न आएं, बल्कि वहां एक नया अनुभव प्राप्त करें। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जिला प्रशासन और राज्य पर्यटन विभाग के अधिकारी मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं।

वैश्विक मानचित्र पर एक नए स्वरूप में उभरेगा राजस्थान

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन की सफलता केवल संख्या में नहीं, बल्कि पर्यटकों की संतुष्टि में है। हमारा प्रयास पर्यटकों के अनुभव के स्तर को इतना ऊंचा उठाना है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति ऐसी सुखद स्मृति लेकर जाए जो उसे पुन राजस्थान लौटने के लिए प्रेरित करे। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के बजट में पर्यटन के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन की महत्ता को समझते हुए निरंतर काम कर रही है। केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से राजस्थान जल्द ही वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर एक नए स्वरूप में उभरेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery