Tuesday, February, 17,2026

भारत अजेय पाकिस्तान फिर ढेर

कोलंबो:  आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। नौ मुकाबलों में यह भारत की आठवीं जीत रही। लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत की जीत के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज इंशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जड़े और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। तिलक वर्मा (25) के साथ उनकी 87 रन की साझेदारी ने भारत को मजबूत आधार दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का उपयोगी योगदान दिया।

हार्दिक-बुमराह ने दिए शुरुआती झटके

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने शुरुआती झझटके दिए। बुमराह, हार्दिक, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लेकर पाक टीम को ध्वस्त कर दिया। उस्मान खान (44) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया

मैच का एक अलग दृश्य टॉस के समय देखने को मिला, जब दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। हालांकि मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरी तरह पेशेवर और आक्रामक रहा। पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery