Tuesday, February, 17,2026

सेलिब्रिटीज से सजा पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का एनुअल फेस्ट 'लक्ष्य 2026'

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के एनुअल स्पोर्ट्स कल्चरल फेस्ट 'लक्ष्य 2026' का रविवार को प्लेबैक सिंगर व गीतकार अरमान मलिक के कंसर्ट के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल में नया उत्साह भर दिया। यहां उपस्थित करीब 10 हजार स्टूडेंट्स ने उनकी लाइव परफॉर्मेंस का भरपूर लुत्फ उठाया। अरमान ने मैं हूं हीरो तेरा गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद मैं तो तेरे रंग में रंग चुका हूं, मेरी आशिकी तुम ही हो, हमनवा, बोल दो ना जरा, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी सहित कई गीत प्रस्तुत किए। जब उन्होंने मैशअप की प्रस्तुति दी तो स्टूडेंट्स झूम उठे। आर्टिस्ट अरमान स्टेज से उतरकर स्टूडेंट्स के बीच भी गए।

लक्ष्य फेस्ट के तहत जहां मुंबई के इल्युमिनाटी डांस क्रू द्वारा झिलमिल डांस की अनूठी प्रस्तुति दी गई, वहीं लोक संगीत बैंड 'रेतीला राजस्थान' ने राजस्थानी फोक फ्यूजन व सूफी संगीत का खूबसूरत संयोजन पेश किया। सिंगर गजेंद्र वर्मा ने कई लोकप्रिय रोमांटिक गीतों की प्रस्तुति देकर स्टूडेंट्स के लिए फेस्ट को यादगार बना दिया। इसके बाद प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगडे ने एक नए—पुराने मैशअप सॉंग्स के जरिए अपनी सुरमयी आवाज का जादू चलाया। दोपहर में मोटोफाई फेस्ट हुआ, जिसमें 18 कैटेगरी में ऑटोक्रॉस, एटीवी रेस, कार रेस और मोटोक्रॉस जैसे एडवेंचर इवेंट्स आयोजित किए गए।

फेस्ट की एडुफन कैटेगरी में गो कार्टिंग कॉम्पिटिशन भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें करीब 16 टीमों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कैंपस में बनाए गए ट्रेक पर सुरक्षित तरीके से गो कार्ट ड्राइव की। फेस्ट के अंतिम दिन फोक डांस, टेक्नो डांस और सभी स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन के फाइनल राउंड हुए। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery