Tuesday, February, 17,2026

'शिवोऽहम् 2026' का शुभारंभः राज्यपाल ने 108 शिवलिंगों पर किया रुद्राभिषेक

जयपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रज्ञा प्रवाह एवं युवा साथी संगठन द्वारा दिल्ली रोड स्थित आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, कूकस में आयोजित 24 घंटे के भव्य आध्यात्मिक महोत्सव 'शिवोऽहम् 2026: जागृति काल' का शुभारंभराज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया। थीम 'श्वास बने साधना और चेतना बने शिव' पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने 108 शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी के मंगल-कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, आरएसएस प्रांत प्रचारक बाबूलाल, प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय सह-संयोजक विनय दीक्षित सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव का पावन पर्व है, जो कल्याण, मंगल और आंतरिक जागृति से जुड़ा है। उन्होंने शिव की अर्चना को सबके कल्याण की कामना से जोड़ते हुए राष्ट्र की समृद्धि, संपन्नता और सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।

राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उ‌द्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना आस्था के साथ आत्मचिंतन, संयम, शक्ति और जागृति का संदेश देती है। 'शिवोऽहम्' का भाव हमें अपने भीतर की दिव्यता को पहचानने और समाज-राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery