Tuesday, February, 10,2026

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में लगातार गतिरोध और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के आरोपों के बीच विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव से संबंधित नोटिस मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को सौंपा जा सकता है। विपक्षी दलों के नेताओं का दावा है कि सोमवार शाम तक 102 सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जबकि प्रस्ताव लाने के लिए न्यूनतम 50 सांसदों का समर्थन आवश्यक होता है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राजद, वाम दल, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शप) के सांसदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मात्र 13 मिनट चली लोकसभा

बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही महज 13 मिनट चल पाई और विपक्ष के हंगामे के बीच सदन मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विवाद की जड़ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलना रहा, जिस पर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि सत्र शुरू होने से करीब एक घंटे पहले वह स्पीकर के पास गए थे और उन्हें बजट चर्चा से पहले बोलने देने का आश्वासन दिया गया था। राहुल ने आसन पर बैठीं भाजपा सांसद संध्या राय से कहा, स्पीकर ने हमें कमिट किया था कि मुझे बोलने दिया जाएगा। क्या आप मुझे बोलने देंगी या नहीं?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery