Tuesday, February, 10,2026

रूस से तेल खरीद में बड़ी कटौती करेगा भारत

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ हुए नए ट्रेड समझौते के बाद रूस से कच्चे तेल की खरीद भारत धीरे-धीरे कम कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, टैरिफ में राहत के बदले भारत ने रूसी तेल आयात घटाने की प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि तेल शोधनशालाओं को कोई औपचारिक आदेश नहीं मिला है, लेकिन उन्हें अनौपचारिक रूप से रूस से खरीद कम करने की सलाह दी गई है। पहले से तय 6-8 सप्ताह के ऑर्डर पूरे किए जाएंगे, इसके बाद नए सौदे रोके जा सकते हैं। एचपीसीएल, एमआरपीएल और एचएमईएल पहले ही रूसी तेल खरीद बंद कर चुकी हैं, जबकि इंडियन ऑयल और बीपीसीएल भी धीरे-धीरे आयात कम करेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी आने वाले हफ्तों में अंतिम खेप लेने के बाद खरीद रोक सकती है। हालांकि, रोसनेफ्ट की हिस्सेदारी वाली नायरा एनर्जी को सीमित विकल्पों के कारण छूट मिल सकती है। दिसंबर 2025 में रूस से भारत का तेल आयात 12 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जो 2023 के उच्च स्तर 21 लाख बैरल से काफी कम है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery