Tuesday, February, 10,2026

भारत रुकने वाला नहीं: G20 में सबसे तेज रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी मजबूती का लोहा मनवाने जा रही है। दुनिया की प्रमुख ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) 6.4 प्रतिशत रह सकती है, जो G20 देशों में सबसे तेज होगी। मूडीज के मुताबिक, मजबूत घरेलू खपत, सरकार के नीतिगत सुधार और स्थिर बैंकिंग सिस्टम भारत की ग्रोथ को रफ्तार देंगे। सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद लगातार मजबूती दिखा रहा है और आने वाले वित्त वर्ष में भी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से आगे रहेगा। एजेंसी के अनुसार, G20 समूह में शामिल अन्य देशों की तुलना में भारत की ग्रोथ रेट काफी ऊपर रहेगी।

सरकार और RBI के अनुमान से थोड़ा कम

मूडीज का यह अनुमान भारत सरकार और RBI के अनुमान से थोड़ा कम है। संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.8% से 7.4% ग्रोथ का अनुमान जताया गया था। वहीं RBI ने हालिया मौद्रिक नीति बैठक में वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए करीब 7% ग्रोथ की उम्मीद जताई है। मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2025 में GST नियमों में किए गए बदलाव और पर्सनल इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाने से आम लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को सीधा फायदा मिलेगा।

बैंकिंग सिस्टम मजबूत, लोन ग्रोथ बनी रहेगी
मूडीज के अनुसार, भारतीय बैंकिंग सिस्टम की हालत मजबूत बनी रहेगी।

  • वित्त वर्ष 2027 में लोन ग्रोथ: 11%-13%
  • नॉन-परफॉर्मिंग लोन (NPL): 2%-2.5% के बीच रहने का अनुमान
  • MSME सेक्टर पर कुछ दबाव संभव, लेकिन बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी मौजूद

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से निर्यात को सहारा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फरवरी 2026 में भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से एक्सपोर्ट सेक्टर को मजबूती मिलेगी। इससे MSME सेक्टर का दबाव कम होगा और निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी। मूडीज का मानना है कि महंगाई फिलहाल नियंत्रण में है, ऐसे में RBI ब्याज दरों में कटौती जारी रख सकता है। साल 2025 में RBI पहले ही 1.25% की कटौती कर चुका है और फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery