Tuesday, February, 10,2026

जल संसाधन मंत्री रावत ने दो किमी पैदल चलकर किया निरीक्षण

जयपुर: पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना (ईआरसीपी) के संशोधित स्वरूप राम जल सेतु लिंक परियोजना राज्य के लिए वरदान साबित हो रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट के कार्यों का गहन निरीक्षण करने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सोमवार को बूंदी जिले के गुहाटा पहुंचे। उन्होंने कार्य स्थल पर पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली और गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने बताया कि चंबल नदी पर 2.3 किलोमीटर (2280 मीटर) लंबाई में बन रहे इस एक्वाडक्ट की लागत 2330 करोड़ रुपए है। एक्वाडक्ट की आंतरिक चौड़ाई 41.25 मीटर और ऊंचाई 7.7 मीटर है। मई 2025 में कार्य शुरू हुआ था और जून 2028 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह एक्वाडक्ट कोटा जिले की दीगोद तहसील के पीपलदा समेल गांव से बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील के गुहाटा गांव तक जुड़ेगा। निरीक्षण के दौरान सुरेश सिंह रावत ने करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर हर पॉइंट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

पानी की उपलब्धता से 17 जिलों को लाभ

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के पहले चरण (पैकेज-2) के तहत यह एक्वाडक्ट नवनेरा बैराज से कालीसिंध नदी का पानी लिफ्ट कर मेज नदी में छोड़ेगी। इसके बाद मेज बैराज से पंप हाउस और फीडर के माध्यम से गलवा बांध तक और फिर बीसलपुर एवं ईसरदा बांध में पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना के बनने से आमजन को आवागमन के लिए अतिरिक्त मार्ग भी मिलेगा। इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में लगभग 3 करोड़ 25 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही सिंचाई और उद्योगों के लिए भी जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से यह परियोजना मील का पत्थर बनेगी। राज्य जल आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से अग्रसर है। ईआरसीपी को वृहद स्वरूप देकर तैयार की गई इस संशोधित परियोजना से आर्थिक
और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अभियंताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह परियोजना मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का सबसे बड़ा उदाहरण है, जो प्रदेशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery